अपराध

पोखरे में नवजात शिशु की मिली लाश, मचा हड़कम्प

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिहा हरैया गांव के बगल पोखरे में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह पोखरे के तरफ घूमने निकले लोगो ने पोखरे में शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दिया।जानकारी  मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस शव को पोखरे से बाहर निकलवाया । कोल्हूई एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि नवजात शिशु का शव मिला है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भतीजे के जन्म पर बाजार में पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार -पनियरा क्षेत्र के मुड़ीला बाजार की घटना